बॉलीवुड

शाहरुख खान की बेटी 'अंजलि' ने की सगाई, Sana Saeed ने हॉलीवुड साउंड डिजाइनर को चुना मंगेतर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 06:42 PM IST

Sana Saeed engaged to Csaba Wagner: सना सईद वीडियो में बॉयफ्रेंड को गले लगाती हैं और उनकी गोद में बैठती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर सना सईद ने साथ में रिंग, दिल और लव वाला इमोजी बनाया है। सना सईद के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

Image

sana saeed

Bollywood Actress sana saeed engaged: 'कुछ कुछ होता है' की छोटी अंजलि यानि शाहरुख खान की बेटी तो आपको याद ही होगी! सना सईद ने इस रोल को निभाया था। अब खबर आ रही है कि सना सईद ने सगाई कर ली है। सना सईद ने बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई कर ली है। साबा वॉनर ने उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और फिर अंगूठी पहनाई। Sana Saeed और Csaba Wagner ने सगाई का बेहद प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऐसा प्रपोजल देख सना सईद खुशी से झूम उठती हैं।

सना सईद वीडियो में बॉयफ्रेंड को गले लगाती हैं और उनकी गोद में बैठती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर सना सईद ने साथ में रिंग, दिल और लव वाला इमोजी बनाया है। सना सईद के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी सना सईद को बधाई दे रहे हैं। ब्लैक गाउन में सना सईद अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

साबा वॉनर और सना सईद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साबा वॉनर हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सना सईद ने 'कुछ कुछ होता है' के बाद 'बादल' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों में काम किया था।

सना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा सना ने कई टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। सना सईद ने 'लो हो गई पूजा इस घर की' और 'बाबुल का आंगन छूटे ना' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वह 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए 7' और 'खतरों के खिलाड़ी 7' जैसे रिएलिटी शोज भी किए।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article