King Update: साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। दुनियाभर में शाहरुख खान की ये मूवीज छा गई थी। अब शाहरुख खान फिल्म किंग से वापसी करने वाले हैं। इस मूवी में सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख और सुहाना को साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की मूवी इसी साल रिलीज हो सकती है और ये 2026 की सबसे ज्यादा एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों में से एक है।
रिलीज से पहले ही छाई किंग
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' 2026 में रिलीज होने वाली है। 'पठान' के बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम कर रहे शाहरुख इस बार एक अलग और दमदार किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एक बड़े स्केल का गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सुहाना उनके स्टूडेंट का रोल निभा रही हैं। आज 15 जनवरी को आईएमडीबी ने 2026 की सबसे ज्यादा एंटीसिपेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की, जिसमें 'किंग' टॉप पर है। इस खबर पर सिद्धार्थ आनंद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'वाह! थोड़ा और मोटिवेशन कभी बुरा नहीं होता।' IMDb के अनुसार, यह लिस्ट दुनिया भर के 25 करोड़ से ज्यादा मासिक विजिटर्स के पेज व्यूज पर आधारित है।

pic credit- IMDb/ sidharh anand instagram
शाहरुख खान ने कही थी ये बात
बताते चलें कि शाहरुख ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस से मिलते हुए 'किंग' के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ नया और दिलचस्प होना जरूरी है। किरदार बहुत इंटरेस्टिंग है, जिसमें बहुत सारी बुराइयां हैं। वो खूनी है, लोगों को मारता है और पूछता भी नहीं कि कितने थे। शाहरुख ने कहा कि हीरो को अलग-अलग रोल्स करने चाहिए – कुछ इंस्पायरिंग, कुछ एस्पायरिंग, कुछ कॉमिक, कुछ रोमांटिक।
