बॉलीवुड

Jawan में दिखेगा Shah Rukh Khan का डबल रोल! अमिताभ बच्चन की राह पर चलेंगे किंग खान?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 1, 2023, 08:09 AM IST

Shah rukh khan starrer jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान इसी साल जून के महीने में रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज से पहले दावा किया जा रहा है कि जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं, फिल्म अमिताभ बच्चन की पुरानी फिल्म से प्रेरित होगी।

Image

shah rukh khan's jawan is inspired by aakhri raasta

KEY HIGHLIGHTS
  • जवान में डबल रोल निभाएंगे शाहरुख खान।
  • अमिताभ बच्चन की पुरानी फिल्म से प्रेरित होगी जवान।
  • जवान को इसी साल जून में रिलीज किया जाना है।

Shah rukh khan in Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साल 2023 की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज से की है। किंग खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसके साथ ही फिल्म अब तक की सबसे सफल बॉलीवुड मूवी बन गई है। अब शाहरुख खान के फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि साल 2023 का अंत भी कुछ इतना ही धमाकेदार हो सकता है, क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख की फिल्म जवान भी इसी साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी। अब फिल्म जवान को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आने वाले हैं। आइए इन रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।

बाप-बेटे का डबल रोल निभाएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए फैंस में काफी क्रेज है, एटली के निर्देशन में बन रही जवान को इसी साल जून के महीने में रिलीज किया जाना था, हालांकि अब फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल होता नजर आ सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की ‘जवान’ अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता से प्रेरित होने वाली है। इस फिल्म की तरह जवान में भी शाहरुख खान, बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि जवान के मेकर्स ने इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ट्रेलर के बाद होगा खुलासा

इन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर पूरा खुलासा तो जवान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही हो सकता है। शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'जवान' को इसी साल जून, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होना है, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article