Shah Rukh Khan Dunki Not Going To Postpone: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'जवान' के बाद अब लोग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही देर पहले खबर आई थी कि प्रभास की 'सालार' संग क्लैश से बचने के लिए मेकर्स 'डंकी' की रिलीज डेट आगे बढ़ा रहे हैं और इसे 2024 तक रिलीज कर सकते हैं। लेकिन यह खबर पूरी तरह से झूठी निकली है।
दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) इसी साल क्रिसमस पर ही रिलीज होगी। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि वह प्रभास की सालार को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि मूवी से जुड़ा एक पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे यह साफ होता है कि 'डंकी' इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी और इसे आगे बढ़ाने के बारे में मेकर्स ने कोई फैसला नहीं किया है। बता दें कि खुद शाहरुख खान ने भी 'एटली' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बताया था कि मूवी क्रिसमस पर ही रिलीज होगी।

dunki poster
लेकिन प्रभास की 'सालार' (Salaar) के कारण अक्सर यह अटकलें लगती रहीं कि 'डंकी' (Dunki) की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जाएगी। फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, बोमन ईरानी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके साथ ही फिल्म में विक्की कौशल के कदम रखने की भी खबर है।
'जवान' से भी बेहतर होगी 'डंकी'
'डंकी' के निर्माता राजकुमार हिरानी ने बताया था कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)की यह फिल्म बेहद हटकर होने वाली है। उनकी यह मूवी 'जवान' और 'पठान' से अलग होगी। भले ही मूवी में एक्शन नहीं होगा, लेकिन इसमें दर्शकों को ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जो उन्होंने पहले न देखी हो।
