Dunki Released Date Can Be Postponed: साल 2023 में एक से बढ़ कर एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसे बड़े परदे पर छप्पड़फाड़ कमाई हुई है। अब ऐसे में शाहरुख खान की दो फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने मानों सभी फिल्मों की सिट्टी बिट्टी गुल कर दी है। अब जल्द ही एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। कुछ देर पहले खबर आ रही है की मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बड़ा दी है, इसका कारण है प्रभास की फिल्म सालार। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खबर है की शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) की रिलीज डेट को आगे बड़ा दिया है। फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार हिरानी ने ये फैसला लिया है की फिल्म को 2024 की गर्मियों में रिलीज की जाएगी। इसकी वजह प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) है जिसकी रिलीज डेट डंकी के साथ 22 दिसंबर को है। अगर ये दोनों फिल्में साथ रिलीज होती हैं तो ये सबसे बड़ा क्लैश हो सकता है।
इसी के साथ कहा जा रहा है की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजह है पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जो अभी भी बाकि है। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी के साथ फिल्म डंकी में शाहरुख़ के अलावा तापसी पन्नू साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म से फैंस उम्मीद कर रहे हैं की ये कहानी पिछली दो फिल्मों की तरह अलग और अच्छी हो।
