Suhana Khan Vacation Photos: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान आए दिन चर्चा में बना रहती हैं। सुहाना इन दिनों हॉलीडे पर है। किंग खान की बेटी ने अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुहाना प्रकृति की खूबसूरती को एन्जॉय करते हुए दिख रही हैं। सुहाना के वेकशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक फोटो में वो सूरज के सामने खड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा सुहाना ने वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में सुहाना बगी में बैठी हुई नजर आ रही हैं। सुहाना कैमरे में देखकर स्माइल कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुहाने ने कोई कैप्शन लिखा है। सुहाना के वेकेशन पोस्ट पर शनाया कपूर, भावना पांडे और सुहाना के कजिन ने रिएक्ट किया है। फैंस सुहाना के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सुहाना ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें
सुहाना खान जल्द बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आएंगी। द आर्चीज 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। द आर्चीज में बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगी। तीनों स्टार किड्स साथ में डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना के पास द आर्चीज के रिलीज से पहले ही कई प्रोजेक्ट हैं। सुहाना कई ब्यूटी ब्रांड्स को भी इंडोर्स कर रही हैं।
