shah rukh khan and tapsee pannu in dunki: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख और तापसी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फिल्म डंकी की शूटिंग से लीक हुआ है। फिल्म राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बन रही 'डंकी' की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। हाला ही में शाहरुख खान और तापसी पन्नू एक साथ कश्मीर की वादियों में स्पॉट भी किए गए हैं। फैंस भी शाहरुख खान और तापसी पन्नू को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर 'डंकी' की शूटिंग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

dunki

dunki
एक साथ दिखे शाहरुख और तापसी
डंकी की शूटिंग से लीक हुआ वायरल वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा कि ये एक शॉपिंग सीक्वेंस है। शाहरुख खान को तापसी पन्नू के साथ रेड कलर की जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों वॉक करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इस समय कश्मीर के सोनमर्ग में एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। डंकी की शूटिंग से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि शाहरुख खान, पठान के बाद अब एक और सुपरहिट फिल्म देने को तैयार हैं।
इसी साल रिलीज होगी डंकी?
शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी इसी साल रिलीज हो सकती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इसी साल 22 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि इसकी ऑफिशियल डेट फिलहाल सामने नहीं आई हैं।
