बॉलीवुड

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' के पहले गाने 'बेशर्म रंग' पर लगा कॉपी करने का आरोप, इस गाने से चुराई धुन

Shah Rukh Khan's Besharam Rang COPIED: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने पर कॉपी करने का आरोप लगा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'बेशरम रंग' की धुन फ्रेंच म्यूजिशियन जैन के सुपरहिट सॉन्ग मकीबा से चुराई गई है।

Image

Shah RUkh KHan

Shah Rukh Khan's Besharam Rang COPIED: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'पठान (Pathaan)' का पहला गाना 'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। इस गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अंदाज देख लोगों के पसीने छूट गए। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक गाने पर धुन कॉपी करने का बड़ा आरोप लगा है। बताया जा रहा ही कि 'बेशरम रंग' गाने की धुन को फ्रेंच म्यूजिशियन जैन के सुपरहिट सॉन्ग मकीबा (Makeba) से चुराया गया है।

'पठान' के पहले गाने को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं और ये गाना अभी भी ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर 32 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुके हिंदी ट्रैक पर आरोप लगे हैं कि गाने का एक हिस्सा फ्रेंच म्यूजिशियन जैन के सुपरहिट सॉन्ग 'मकीबा' से कॉपी किया गया है। कई लोगों ने 'बेशर्म रंग' और 'मकीबा' के वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर भी पेश किया है। कई लोगों ने इंटरनेट पर दावा भी किया है कि 'बेशरम रंग' की धुन को चुराया गया है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने को शिल्पा राव, कैरालिसा मोंटेइरो और विशाल- शेखर ने मिलकर गाया है जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

'पठान' की बात करें तो शाहरुख खान इस फिल्म से लगभग 4 सालों के बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले साल 25 जनवरी के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान के साथ 'जवान' और 'डंकी' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article