Shah rukh khan-Amitabh bachchan Dance: कल 15 दिसंबर को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए, जिनके बच्चे वहां पढ़ते हैं। जिसमें बच्चन परिवार के साथ-साथ शाहरुख खान और उनका परिवार, करीना कपूर खान, करण जौहर, पत्नी मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर और अन्य सेलेब्स शामिल हुए। फंक्शन की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें से एक वीडियो में सभी स्टार्स नाचते-गाते नजर आ रहे हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे की वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) समेत करण जौहर गाने बस दीवानगी-दीवानगी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स अपने बच्चों की परफॉरमेंस देखने भी आये। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।
फैंस के लिए यह वीडियो काफी खास है क्यूंकि बॉलीवुड स्टार्स को लापरवाह और बेपरवाह होते हुए बेहद ही कम ही देखा जाता है। साथ ही वीडियो में स्टार किड्स आराध्या और अब्राहम खान भी नजर आए।
