बॉलीवुड

The Kerala Story को बैन की डिमांड करने वालों पर शबाना आजमी ने कसा तंज, देखें ट्वीट

Shabana Azmi oon The Kerala Story: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया है जो अदा शर्मा की द केरला स्टोरी (The Kerala Story) बैन करने की डिमांड कर रहे हैं। शबाना आजमी का कहना है कि सीबीएफसी के सर्टिफिकेट के बाद किसी को हक नहीं कि वो किसी मूवी को बैन करने की मांग करे।

Image

The Kerala Story

Shabana Azmi oon The Kerala Story: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Ada Sharma) की हालिया रिलीज मूवी द केरला स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर लगातार विवाद रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि द केरला स्टोरी देश के एक खास धर्म के खिलाफ झूठ का प्रचार करती है। इसमें एक धर्म के लोगों को खलनायक की तरह पेश किया गया है और दिखाया गया है कि किस तरह से हिन्दू लड़कियों को धर्म बदलने को मजबूर किया जा रहा है। ये लोग इसी कारण द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग कम होती नहीं दिख रही है। इंडस्ट्री की महूर अदाकारा शबाना आजमी ने इस विवाद पर ट्वीट करते हुए द केरला स्टोरी को सपोर्ट किया है। शबाना आजमी का कहना है कि द केरला स्टोरी को बैनर करने वाले लोग उतने ही गलत हैं, जिसने लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को बैनर करने की मांग करने वाले थे।

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'जो लोग द केरला स्टोरी को बैन करने की मांग कर रहे हैं वो उतने ही गलत हैं जितने आमिर खान की लाल सिंग चड्ढा को बैनर करने की मांग करने वाले थे। एक बार फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने पास कर दिया, उसके बाद किसी को हक नहीं है कि वो किसी फिल्म को बैन करने की मांग करें।'

Shabana on The Kerala Story Ban demand

Shabana on The Kerala Story Ban demand

बताते चलें द केरला स्टोरी की ही तरह आमिर खान (Aamir Khan) की लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर बैनर की मांग उठी थी। आमिर खान के पुराने बयानों को उठाकर कुछ लोगों ने कहा था कि वो एक धर्म के खिलाफ हैं, जिस कारण उनकी मूवी को बैन किया जाना चाहिए। शबाना आजमी ने अपने ट्वीट के जरिए दोनों ही गुटों को गलत बताते हुए सिनेमा का पक्ष लिया है। आपकी इस विषय पर क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article