बॉलीवुड

SCOOP: 'सलार' के क्लाइमेक्स को दोबारा शूट करेंगे प्रशांत नील, इस वजह से हुई Prabhas स्टारर में देरी

Prabhas Satrrer Salaar Reshoot Climax: साउथ फिल्म इंडस्ट्री सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म 'सलार' (Salaar) में हुई देरी का असली कारण सामने आ गया है।

Image

Prabhas and Prashanth Neel

Prabhas Satrrer Salaar Reshoot Climax: बीते कुछ दिनों पहले साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर प्रशांत नील और होम्ब्ले फिल्म्स ने घोषणा करते हुए बताया था कि प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'सलार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) 28 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वीएफएक्स के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके अनुसार फिल्म 'सलार' के क्लाइमेक्स को दोबारा शूट किया जाएगा। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज डेट को टाला गया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत नील फिल्म 'सलार' के कुछ सीन्स को दोबारा शूट करेंगे। ये फिल्म का क्लाइमेक्स होगा। दर्शकों के लिए धांसू सिनेमेटिक एक्सपीरियंस के लिए मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा शूट करने का निर्णय लिया है। प्रशांत नील को लग रहा है कि फिल्म को और भी बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है और इसमें बदलाव की जरुरत है। प्रोड्यूसर ने भी प्रशांत के इस फैसले में उनका साथ दिया है। यही वजह है कि फिल्म को रिलीज करने में मेकर्स की ओर से देरी हुई है।

इतना ही नहीं फिल्म 'सलार' में देरी होने का एक कारण इसके वीएफएक्स भी है। इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी। फिल्म में श्रुति हासन, जगपति बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा प्रभास के पास आने वाले दिनों में 'कल्कि 2898 एडी' भी है, जिसमें दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article