बॉलीवुड

SCOOP: रणबीर कपूर की 'Animal Park' में होगी Bobby Deol की वापसी !! मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Bobby Deol Return in Animal Park: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक मेकर्स रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' (Animal) के सीक्वल 'एनिमल पार्क' (Animal Park) में बॉबी देओल (Bobby Deol) के किरदार की वापसी कराने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स बेहद खुश हैं।

Image

Ranbir Kapoor and Bobby Deol

Bobby Deol Return in Animal Park: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' (Animal) में देखा गया। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म में भले ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने हीरो का किरदार निभाया लेकिन चर्चा में बॉबी देओल ही रहे। जिन-जिन लोगों ने 'एनिमल' देख ली है उन्हें पता है कि बॉबी देओल के किरदार की इसमें मौत हो जाती है। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल की बढ़ती लोकप्रियता को देखने के बाद अब मेकर्स अभिनेता के रोल को 'एनिमल' के सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' (Animal Park) में वापस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बॉबी देओल का किरदार, जो एनिमल में मर जाता है उसे अब मेकर्स 'एनिमल पार्क' में पुनर्जीवित करने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार रणबीर के अलावा बॉबी फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी साबित हुए हैं। हालांकि उनका किरदार पार्ट 1 में मर जाता है लेकिन निर्माता इसे दोबारा जीवित करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बॉबी देओल के फैन्स भी उन्हें 'एनिमल पार्क' में देखने के लिए बेकारार हैं। हालांकि को निराशा हुई थी जब मेकर्स ने पहले पार्ट में उनके किरदार को मार दिया था। 'एनिमल' की बात करें तो इसमें रणबीर-बॉबी के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। 'एनिमल' रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article