बॉलीवुड

Satish Kaushik की 10 साल की बेटी को सता रही पापा की याद, Vanshika ने किया इमोशनल पोस्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 08:59 AM IST

​Satish Kaushik 10 year old daughter Vanshika emotional post: सतीश कौशिक की गुरुवार को गुरुग्राम अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह होली मनाने के लिए दिल्ली में अपने दोस्त के घर गए हुए थे। बेचैनी महसूस होने पर उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि वह उसे अस्पताल ले जाए। बाद में यहीं अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई है।

Image

satish kaushik daughter

Vanshika emotional post for her father Death: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर सोशल मीडिया पर दुखद समाचार शेयर करने वाले पहले व्यक्ति थे। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया। सभी ने मिलकर दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं सतीश की बेटी वंशिका ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पिता को भावनात्मक अलविदा कहा। वंशिका के पोस्ट ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया है।

अभिनेता सतीश कौशिक की मृत्यु के बाद, 10 साल की वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पापा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में पिता-पुत्री की जोड़ी एक-दूसरे को गले लगाती नजर आ रही है। वंशिका को अपने पिता को कसकर पकड़े हुए देखा जा सकता है और वे दोनों कान से कान मिला कर मुस्कुरा रहे हैं। फोटो के कैप्शन में, वंशिका ने एक दिल वाला इमोजी शेयर किया है।

जल्द ही प्रशंसकों ने वंशिका के लिए भावनात्मक समर्थन दिया और उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कहा। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, 'अपना और अपनी मां का ख्याल रखना, जीवन पूरी तरह से अप्रत्याशित है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वंशिका मजबूत रहो बेटा, पापा हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे। भगवान तुम्हारा भला करे।'

सतीश कौशिक की गुरुवार को गुरुग्राम अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह होली मनाने के लिए दिल्ली में अपने दोस्त के घर गए हुए थे। बेचैनी महसूस होने पर उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि वह उसे अस्पताल ले जाए। बाद में यहीं अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई है। 10 मार्च को मुंबई के वर्सोवा इलाके में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें डेविड धवन, सुभाष घई, जावेद अख्तर, अनुपम खेर, रणबीर कपूर, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी सहित कई सितारे उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अभिनेता के परिवार में अब उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article