बॉलीवुड

मां अमृता सिंह संग हॉलीडे मना रही हैं Sara Ali Khan, स्वीमिंग पूल में नहाते हुए शेयर की PIC

Sara Ali Khan shared Vacation Pics: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों यूके में अपनी मां अमृता सिंह के साथ वक्त बिता रही हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करके फैंस को वेकेशन की जानकारी दी है। सारा अली खान काम से वक्त निकालकर अक्सर हॉलीडे पर जाती रहती हैं।

Image

मां अमृता अरोड़ा संग हॉलीडे मना रही हैं Sara Ali Khan

Sara Ali Khan shared Vacation Pics: बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान दुनिया घूमने की शौकीन हैं। सारा अली खान को जब भी वक्त मिलता है, वो बैग उठाकर दुनिया एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाती हैं। इन दिनों सारा अली खान (Sara Ali Khan) यूके में अपनी मां अमृता सिंह के साथ हैं। सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मां के साथ खूबसूरत पल बिताती दिख रही हैं। सारा अली खान की इन फोटोज में उनकी मां अमृता सिंह जमकर पोज देती दिख रही हैं। सारा अक्सर अपनी मां के साथ हॉलीडे पर निकल जाती हैं ताकि वो उनके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता पाएं।

सारा अली खान ने उठाया यूके के खाने का लुत्फ

बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान ने यूके जाकर अच्छे खाने का लुत्फ उठा रही हैं। सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने बताया है कि वो हॉलीडे पर नई-नई डिशेज एन्जॉय कर रही हैं। सारा अली खान फूडी हैं। वो जब भी कहीं जाती हैं तो वहां का खाना जरूर ट्राई करती हैं। यूके जाकर उन्होंने वहां का खाना भी ट्राई किया है। सारा की मां अमृता सिंह को भी अलग-अलग डिशेज ट्राई करना काफी पसंद हैं। वो भी सारा का खूब साथ देती हैं।

Sara Ali Khan Vacation Pics

Sara Ali Khan Vacation Pics

Sara Ali Khan Vacation Pics

Sara Ali Khan Vacation Pics

Sara Ali Khan Vacation Pics

Sara Ali Khan Vacation Pics

नई जनरेशन की उभरती हुई स्टार हैं सारा अली खान

अदाकारा सारा अली खान नई जनरेशन की उभरती हुई स्टार हैं। केदारनाथ और सिम्बा से सारा ने बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री मारी थी। मास फिल्मों के साथ-साथ सारा अली खान कंटेंट बेस्ड मूवीज भी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी अतरंगी रे काफी सफल रही थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष नजर आए थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article