बॉलीवुड

सारा अली खान के भाई इब्राहिम जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, एक्ट्रेस बोलीं- पूरी हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 05:20 PM IST

Sara Ali Khan Brother Ibrahim Debut Bollywood: सारा अली खान अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके भाई इब्राहिम अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फैंस लंबे समय से इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

Image

sara and ibrahim (credit pic: instagram)

Sara Ali Khan Brother Ibrahim Debut Bollywood: सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा के बेटे इब्राहिम अली खान के डेब्यू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इब्राहिम पिछले दिनों करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। सारा अली खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि है उनका भाई इब्राहिम जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला है। इब्राहिम ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

सारा ने बताया कि उनके भाई इब्राहिम ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने बताया कि हम दोनों ही इमोशनल हैं। जब भी इब्राहिम शूटिंग से वापस आता तो मैं उसका बहुत ध्यान रखती थी। मैं उसी तरह सभी चीजें करती हूं जैसे मेरी मां करती हैं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने अभिनेता के तौर पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मुझे इस दौरान ऐहसास हुआ है कि मेरा पास मां का दिल भी हैं।

इब्राहिम अली ने खत्म की डेब्यू फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम की डेब्यू फिल्म का नाम सरजमीन है। इस फिल्म में कोई लीड एक्ट्रेस नहीं है। फिल्म में सिर्फ इब्राहिम ही लीड एक्टर है। इस फिल्म को बोमन ईरानी के बेटे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में इब्राहिम के साथ काजोल भी नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम और कास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं हुई है।

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 2004 में एक- दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली। सारा और इब्राहिम की करीना के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा और इब्राहिम अक्सर अपने पिता के साथ स्पॉट होते हैं। सारा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में सारा के साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article