बॉलीवुड

रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच का इंटेंस सीन शूट करेंगे संजय लीला भंसाली, ऑनस्क्रीन दिखेगी तगड़ी भिड़ंत

Ranbir Kapoor-Vicky Kaushal's Love & War: रणबीर कपूर, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग रोमांटिक-ड्रामा 'लव एंड वॉर' की शूटिंग काफी समय से संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कर रहे हैं। अब डायरेक्टर ने रणबीर और विक्की के बीच इंटेंस सीन शूट करने की प्लानिंग कर ली है।

Image

Pics Credit: Instagram

Ranbir Kapoor-Vicky Kaushal's Love & War: संजय लीला भंसाली लंबे समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' का निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी में संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कास्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह मूवी लव ट्रायंगल पर बेस्ड होने वाली है। इस मूवी को शूट करने के लिए संजय लीला भंसाली ने मुंबई में भव्य सेट का भी निर्माण किया था। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल के बीच इंटेंस फेस-ऑफ सीन शूट करने का निर्णय लिया है।

रणबीर-विक्की के बीच फिल्माया जाएगा धांसू सीन

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच धांसू फेस-ऑफ सीन को शूट करने का समय आ गया है। कहा जा रहा है कि इंडियन सिनेमा में फिल्माया गया अब तक सबसे सीक्वेंस साबित हो सकता है। इस सीन को शूट करने की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह फिल्म बड़े स्तर पर फिल्माया जाएगा। इस खबर ने फिल्म की देखने की बेताबी फैन्स के अंदर और बढ़ा दी है।

'लव एंड वॉर' में पहली बार रणबीर सिंह, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। इससे पहले रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म 'संजू' में काम कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आए थे। बताया जा रहा है कि 'लव एंड वॉर' को मेकर्स ने रिलीज करने के लिए साल 2026 में 20 मार्च का दिन चुना है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article