Kaabil 2 New Update: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल (Kaabil) के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया था। इसको लेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) से फैन ने पूछा 'काबिल 2 कब आएगी?', तो संजय ने लिखा, 'सब तैयार है इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक होगा' ये पोस्ट वायरल हो गया, हर जगह स्क्रीनशॉट्स घूमने लगे, फैंस खुशी से पागल हो गए। लेकिन थोड़ी देर बाद वो पोस्ट डिलीट हो गया। इस ट्वीट को डिलीट करने के बाद अब संजय गुप्ता का नया इंटरव्यू सामने आया है।
संजय गुप्ता ने कही ये बात
डायरेक्टर संजय गुप्ता एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि संजय गुप्ता का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान संजय गुप्ता ने फिल्म काबिल 2 को लेकर फिर बात की है, इसके अलावा उन्होंने ट्वीट डिलीट करने पर भी रिएक्शन दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा ट्वीट बस एक दोस्त के साथ मजाक में किया गया था। हां, ये सच है कि ‘काबिल 2’ की कहानी लिखी जा चुकी है और इस बार ये पहले से भी ज्यादा खतरनाक होगी। लेकिन अभी रोशन परिवार का पूरा ध्यान ‘कृष 4’ पर है। मुझे लगता है कि ‘कृष 4’ पहले तीन फिल्मों से भी बड़ी होने वाली है। ‘काबिल 2’ को लेकर कोई भी अपडेट, अगर होगा भी तो, सिर्फ राकेश जी ही बताएंगे।' इस खबर के सामने आने के बाद अब काफी कुछ साफ हो गया है।
'कृष 4' कब होगी रिलीज
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। साल 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म कृष 4 साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
