बॉलीवुड

संजय दत्त ने कॉमेडी फिल्म के लिए सोहेल खान से मिलाया हाथ, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 16, 2025, 11:00 AM IST

Sanjay Dutt Join Hand For With Sohail Khan Next Movie: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) और एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) पहली बार सोहेल खान (Sohail Khan) की नई अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आएंगे। संजय दत्त और सोहेल खान की इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

Image

sohail khan sanjay dutt movie

Sanjay Dutt Join Hand For With Sohail Khan Next Movie: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। इसी बीच सोहेल खान ने अपनी नई फिल्म के साथ फैंस के बीच वापसी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोहेल खान इस बार फैंस के बीच बतौर एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर के तौर पर आने वाले हैं। सोहेल खान अपनी अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने वाले हैं। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म में बॉलीवुड के ये दो प्रमुख स्टार्स नजर आने वाले हैं। जानते हैं इन स्टार्स के नाम।

सोहेल खान की फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

एक्टर सोहेल खान की नई अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में दो स्टार्स नजर आएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सोहेल खान की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) एक्टिंग करते नजर आएंगे। बता दें कि संजय दत्त और आयुष शर्मा पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। खबर के मुताबिक सोहेल खान की इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। फिल्म की शूटिंग 2025 की दूसरी छमाही में शुरू होगी। संजय दत्त के फैंस एक्टर की नई फिल्म के ऐलान के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

संजय दत्त और आयुष शर्मा की इस अपकमिंग फिल्म के ऐलान के बाद एक और अपडेट सामने आया है। फिल्म की कहानी को लेकर भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में संजय एक बड़ा और धमाकेदार किरदार निभाएंगे, जबकि आयुष एक साधारण लड़के का रोल करेंगे। कहानी पंजाब की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है और इसमें हंसी के साथ-साथ गैंगस्टर ड्रामा का तड़का भी होगा। फिल्म को सोहेल खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं, और एक बड़ा स्टूडियो भी इसमें पार्टनर बनने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article