बॉलीवुड

संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की हिट जोड़ी फिर आएगी साथ!! सुभाष घई बना रहे हैं खलनायक पार्ट 2

Subhash Ghai Working on Khalnayak 2 : संजय दत्त-माधुरी दीक्षित की फिल्म खलनायक का पार्ट 2 बन रहा है। जिसे खास सूत्र ने कन्फर्म कर दिया है। फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर स्टारकास्ट तक सबकी जानकारी देते हुए बताया है कि कब तक पार्ट 2 पर काम शुरू किया जाएगा।

Image

ubhash Ghai Working on Khalnayak 2

Subhash Ghai Working on Khalnayak 2 : संजय दत्त ( Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) की बिग हिट मूवी खलनायक को कौन भूल सकता है। 90s की ये कल्ट क्लासिक मूवी आज भी फैंस के दिल में बसी हुई है। अब इसी फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जो आपका दिल खुश कर देगा। दरअसल खलनायक फिल्म के निर्माता सुभाष घई इस फिल्म का पार्ट 2 बनाने वाले हैं। वह फिल्म के पार्ट 2 पर काम कर रहे हैं और जल्द ही नई अपडेट आ सकती है।

फिल्म निर्माता सुभाष घई( Subhash Ghai) से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि डायरेक्टर खलनायक 2( Khalnayak 2) को लेकर काम कर रहे हैं। फिल्म की स्टोरी टेबल पर है। सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म में नये स्टार्स को लिया जाएगा। हालांकि इसमें ओरिजनल स्टार्स की भी अपील होगी, जिसमें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त को स्पेशल किरदार में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट अभी बन रहा है, लेकिन सुभाष जी और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। संजय दत्त और माधुरी के फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले सुभाष घई ने खुलासा किया था कि वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जिसे अभी फाइनल टच देना बाकि है।

कौन होंगे स्टार्स

निर्माता फिल्म में बल्लू के किरदार के लिए यंग स्टार्स की तलाश कर रहे हैं। जिसके लिए वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ में भी तलाश कर रहे हैं। उनकी लिस्ट में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन और साउथ के अन्य स्टार शामिल हैं। हालांकि फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि सिनेमा में अब नया खलनायक कौन बनेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article