Aakhri Sawal Poster: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।
संजय दत्त की मूवी का पोस्टर आउट
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी नई फिल्म धुरंधर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं। अब वे अपनी अगली फिल्म आखिरी सवाल के लिए तैयार हो रहे हैं। यह फिल्म निखिल नंदा, धनराज नाथवानी और संजय दत्त द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म का बैनर है निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स और नीम ट्री एंटरटेनमेंट। आखिरी सवाल में शानदार कास्ट है जिसमें संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा शामिल हैं। फिल्म के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में बहुत ही प्रभावशाली विजुअल्स हैं और इसमें रिलीज डेट भी बताई गई है। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर पर लिखा है, 'The Question India Never Stopped Asking 15 मई को सिनेमाघरों में सिर्फ तैयार रहिए जवाब जानने के लिए।'
संजय दत्त की धुरंधर 2 ने मचाया धमाल
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 744.58 करोड़ और विदेशों से 261.92 करोड़ कमाकर कुल 1006.50 करोड़ का ग्लोबल बिजनेस कर लिया। घरेलू बाजार में नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ हो चुका है। 18 मार्च को पेड प्रीव्यू से 43 करोड़, 19 मार्च को 102.55 करोड़, 20 मार्च को 80.72 करोड़, 21 मार्च को 113 करोड़ और 22 मार्च को 114.85 करोड़ कमाए। उसके बाद सोमवार को 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ नेट कलेक्शन रहा। सातवें दिन हिंदी में 44 करोड़ के साथ 34.7% ऑक्यूपेंसी रही। तेलुगु में 2.50 करोड़ और तमिलनाडु में करीब 1 करोड़ की कमाई हुई।
