बॉलीवुड

Alpha: आलिया-शरवरी वाघ की डूबती कश्ती को समय रैना ने दिया सहारा, बुक किया पूरा थिएटर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2026, 01:07 PM IST

Samay Raina on Alpha: समय रैना ने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा के लिए खास प्लान बनाया है। उन्होंने मुंबई का पूरा थिएटर बुक कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

Image

समय रैना ने किया दिल जीतने वाला काम (Image Source: Netflix/ IMDb)

Samay Raina on Alpha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari) की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म अल्फा बज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी परेशान कर रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने फैंस का दिल जीत लिया। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा का स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने साथ दिया है। तो चलिए जानते हैं कि समय ने ऐसा क्या किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

समय रैना ने बुक किया सिनेमाघर

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। लेकिन इस बार फिल्म वजह फिल्म की कमाई नहीं बल्कि कॉमेडियन समय रैना है। समय रैना ने इस फिल्म के लिए मुंबई का पूरा थिएटर बुक कर लिया है, ताकि वह अपने फैंस के साथ मिलकर फिल्म का मजा उठा सकें। समय ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने मुंबई का एक पूरा थिएटर बुक किया है। उन्होंने कहा कि इस स्पेशल स्क्रीनिंग में उनके प्री-सेल लिस्ट में शामिल फैंस को बुलाया जाएगा। टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि चुने गए लोगों को सीधे व्हाट्सऐप के जरिए टिकट भेजे जाएंगे। समय का कहना है कि यह उनकी तरफ से उन फैंस के लिए छोटा-सा तोहफा है, जो लंबे समय से उनका साथ दे रहे हैं। साथ ही, उन्होंने इसे आलिया और शरवरी के लिए भी एक खास जेस्चर बताया। उनके मुताबिक, दोनों ने शो में आकर जिस तरह साथ दिया, उसके लिए वो इस अंदाज में धन्यवाद कहना चाहते थे।

कमाल नहीं दिखा पाई 'अल्फा'

फिल्म अल्फा को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। लेकिन अब तक ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म अल्फा ने दो दिनों में कुल 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म अल्फा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article