Alpha Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा (Alpha) सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को ठीकठाक रेटिंग मिली और दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन भी मिला। अल्फा में आलिया भट्ट का जबरदस्त एक्शन अवतार है और साथ में शरवरी वाघ का शानदार काम भी लोगों को पसंद आया है। इस फिल्म ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई की थी, लेकिन अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है। दूसरे दिन यानी शनिवार को अल्फा ने 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो पहले दिन से मुकाबले ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई है? टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 9वीं बार साथ काम करने जा रहे हैं Priyadarshan-Akshay Kumar, ये होगा फिल्म का टाइटल
अल्फा ने कितनी की दूसरे दिन कमाई?
अल्फा यशराज फिल्म्स की पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स की कहानी है, जिसके एक्शन सीन्स देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं और फिल्म की कमाई भी धीरे धीरे मेकर्स को खुश होने पर मजबूर कर रही है। अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और दुनियाभर में इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, रात 10.30 बजे तक अल्फा ने 11.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अब फिल्म की टोटल कमाई 20.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'धुरंधर का दौर गया' Dhamaal 4 की रिलीज से पहले Ravi Kishan ने किया बड़ा दावा
