Sam Bahadur Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में हर कोई फिल्म देखने काफी ज्यादा बेताब हैं। आज बड़े परदे पर विक्की कौशल अपनी लाजवाब एक्टिंग से कमाल करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख साथ में नजर आएं हैं। अब फिल्म का पहला शो देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो काफी देखने लायक है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म को लेकर लोगों की क्या राय है।
आज सैम बहादुर (Sam Bahadur) बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही है। ऐसे में फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिआ साइट्स पर अपने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल (Vicky Kaushal), सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख अभिनीत सैम बहादुर एक विश्वसनीय फिल्म है जो अपने प्रदर्शन और संवादों से बुलंद है। वहीं दूसरी तरफ यूजर ने लिखा है कि सैम बहादुर के रूप में विक्की कौशल का क्या प्रदर्शन है,युद्ध, गौरव, गौरव और बलिदान पर आधारित कहानी।
वहीं दूसरा यूजर कहता है कि विक्की कौशल और मेघना गुलज़ार (Meghna Gulzar) की ब्लॉकबस्टर सैमबहादुर एक शानदार फिल्म है, जो ऐसे क्षणों से भरपूर है जो एक सच्चे भारतीय को हमारी भारतीय सेना और कई गुमनाम नायकों पर गर्व कराती है। इसी के साथ फिल्म को कई लोग पैसा वसूल बता रहे हैं साथ ही 5 में से 5 और 4 स्टार भी दिए जा रहे हैं।
