बॉलीवुड

बड़े परदे के बाद अब OTT प्लेटफार्म पर धमाल मचाएगी Sam Bahadur, यहां जानिए कहां होगी रिलीज

Sam Bahadur OTT Release: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को लेकर खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को उसकी ओटीटी रिलीज डेट मिल गई है, आखिर यर कब और कहां देखने को मिलेगी जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Image

Sam Bahadur OTT Release Date Out

Sam Bahadur OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में हर कोई फिल्म देखने काफी ज्यादा बेताब थे। बड़े परदे पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी लाजवाब एक्टिंग से कमाल कर रहे हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख साथ में नजर आएं हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है की जल्द विक्की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कब और कहां होगी रिलीज।

मेघना गुलजार डायरेक्टेड फिल्म 'सैम बहादुर'(Sam Bahadur) बड़े पर्दे पर धांसू परफॉर्म कर रही है। फिल्म का क्रेज लोगों के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका सबूत है सोशल मीडिया। अभी हाल ही में फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज के 8 हफ्ते बाद रिलीज की जाएग। इसका मतलब है मेकर्स ने 2024 के गणतंत्र दिवस को चुना है, साथ ही ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।

नकारी के लिए बता दें की सैम बहादुर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ रिलीज हो रही है। फिल्म को टक्कर देती हुई एनिमल भी ताबतोड़ कमाई करने में लगी हुई है। अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रूपए ही कमाए हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article