बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Day 6: एनिमल के सामने कछुए की चाल चल रही है सैम बहादुर, 6वें दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2023, 09:04 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की दमदार फिल्म सैम बहादुर आज 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। फिल्म को भारी नुकसान होता दिख रहा है।

Image

Sam Bahadur Box Office Collection Day 6

Sam Bahadur Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मूवी सैम बहादुर (Sam Bahadur) को दर्शकों के जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। सैम बहादुर को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर को दमदार फिल्म बताया जा रहा है, जिसकी कहानी और एक्टिंग कमाल की है। फिल्म में विक्की कौशल का ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग के काफी चर्चे हैं। सभी पॉजिटिव चीजों के बाद बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर फेल होती दिख रही है। फिल्म को रणबीर कपूर की एनिमल के कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों फिल्मों के क्लैश का नुकसान सैम बहादुर को होता साफ दिख रहा है।

विक्की कौशल के साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा के काम की भी तारीफ हो रही है। आइए अब सैम बहादुर के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

छटवें दिन सैम बहादुर ने की इतनी कमाई

Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर ने रिलीज के छटवें दिन 3.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले बीते दोनों दिनों सैम बहादुर ने 3.50-3.50 करोड़ की ही कमाई की है। इससे साफ हो गया है कि एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से सैम बहादुर को काफी नुकसान होता दिख रहा है। 6 दिनों के बाद भी फिल्म की कुल कमाई 35.95 करोड़ तक ही पहुंच पाई है। अब फिल्म को दूसरे वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने की जरूरत है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article