बॉलीवुड

सलमान युसुफ खान के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदतमीजी, कोरियोग्राफर पर बनाया गया कन्नड़ भाषा में बोलने का दबाव

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2023, 06:50 PM IST

कोरियोग्राफर सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) के साथ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने बदतमीजी की। सलमान ने इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

Salman Yusuff Khan (credit pic: instagram)

कोरियोग्राफर डांसर सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। डांसर ने बताया कि उनके साथ एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सलमान युसुफ ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लाइव किया और उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनके साथ बदतमीजी की। कोरियोग्राफर ने ऑफिसर पर कन्नड़ा भाषा में बात करने का दबाव बनाने का दावा किया। कोरियोग्राफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान पिंक टी शर्ट और जैकेट में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सलमान कहते हैं कि मैं दुबई जा रहा था और एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर वाले ने मुझे रोका और कन्नड़ भाषा में पूछने लगा। मैंने कहा कि मैं कन्नड़ भाषा समझ लेता हूं लेकिन बोल नहीं पाता हूं। इसके बावजूद वो कन्नड़ में बोल रहा था। उसने मेरा पासपोर्ट लिया और मुझसे कहा कि तुम और तुम्हारे पिता का जन्म तो यही हुआ है। लेकिन फिर भी तुम्हें कन्नड़ भाषा बोलनी नहीं आती है। मैंने कहा कि मेरा जन्म यहां हुआ है लेकिन मैं साउदी में रहा हूं। मैं कभी भारत में नहीं रहा हूं। वहां कन्नड़ भाषा नहीं सिखाई जाती है। उसने कहा कि अगर तुम्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती तो तुम्हें सस्पेक्ट कर सकता हूं।

सलमान के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदतमीजी

डांसर ने आगे बताया कि मैंने उनसे कहा कि मैं हिंदी बोल सकता हूं। लेकिन वो ऑफिसर मुझे सस्पेक्ट करने की धमकी दे रहा था। मैंने कहा ट्राई कर लो। ट्राई करो। उसके बाद वो चुप हो गया। मैंने आगे कहा कि अगर तुम्हारे जैसे अनपढ़ लोग इस देश में रहेंगे तो हम कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। मैं इसके बारे में शिकायत करना चाहता हूं। लेकिन पता नहीं कैसे करूं। डांसर ने साल 2009 में डांस इंडिया डांस शो जीता था। उसके बाद वो कई डांस रियलिटी शो में बतौर कोरियोग्राफर नजर आए। सलमान ने वॉन्टेड, एबीसीडी और स्ट्रीट डांसर 3डी में काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article