Salman Khan's Battle of Galwan Release Date: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) के लिए फैन्स बेताब हैं। लद्दाख का शेड्यूल पूरा करने के बाद अब सलमान खान इस मूवी की शूटिंग मुंबई में ही कर रहे हैं। अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही सलमान खान की वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साला 2026 में इस मूवी को निर्माता ईद के खास मौके पर रिलीज नहीं करेंगे। अब मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते ईद की डेट को स्किप कर 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए नई रिलीज डेट फाइनल की है।
2026 के इस महीने में रिलीज होगी 'बैटल ऑफ गलवान'
एक्स अकाउंट पर SalmanKhanFC-Rajasthan ने ट्वीट करते हुए सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस ट्वीट के मुताबिक मेगास्टार सलमान खान और अपूर्वा लाखिया अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को अगले साल जुलाई या फिर अगस्त में रिलीज करेंगे। बताया जा रहा है कि 'बैटल ऑफ गलवान' का ट्रेलर जून और जुलाई में पेश किया जाएगा। इस बात की 80% संभावना है।
सलमान खान के अलावा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ, हीरा सोहल, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली, हर्षिल शाह और अभिश्री सेन जैसे कल कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। यह मूवी भारत-चीन के बीच हुए युद्ध पर बेस्ड होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तक सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस मूवी से दर्शकों को बहुत उम्मीद थी। मगर यह फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस करने में विफल साबित हुई। 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाई नहीं की थी।
