बॉलीवुड

सोनाक्षी-जहीर की लव-स्टोरी में मैचमेकर बने थे सलमान खान, 'दबंग' एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal's love story: कई बात ऐसी खबरें सुनने को मिली थी कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की लव-स्टोरी में सलमान खान (Salman Khan) ने मैचमेकर की भूमिका निभाई थी। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

Image

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal-Salman Khan

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal's love story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोरती रही हैं। बीते साल 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को लगभग 7 सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं। कई लोगों को लग रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लव-स्टोरी में सलमान खान (Salman Khan) ने मैचमेकर का रोल प्ले किया था। इन खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ा रिएक्शन दिया।

पिंकविला से बात करते हुए जब सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया कि क्या सलमान खान उनकी और जहीर इकबाल की लव-स्टोरी में मैचमेकर बने थे। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वो मैचमेकर नहीं थे। सलमान खान ने एक हाउस पार्ट के दौरान जहीर से उनकी मुलाकात कराई थी। वो केवल सूत्रधार थे। हालांकि जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हुई तो सलमान खान बहुत खुश थे।

बताते चलें सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्हा ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में परेश रावल और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article