बॉलीवुड

Salman Khan की झोली में गिरी सूरज बड़जात्या और कबीर खान की बिग बजट मूवी, 58th बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज

Salman Khan To Cast In Sooraj Barjatya And Kabir Khan Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान इन दिनों करण जौहर की 'द बुल' की तैयारी में लगे हुए हैं। खास बात तो यह है कि उनकी झोली में अब सूरज बड़जात्या और कबीर खान की फिल्म भी गिरती नजर आ रही है।

Image

सूरज बड़जात्या और कबीर खान की बिग बजट मूवी में दिखेंगे सलमान

Salman Khan To Cast In Sooraj Barjatya And Kabir Khan Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी 'टाइगर 3' (Tiger 3) ने धांसू ओपनिंग तो की, लेकिन 'पठान' के मुकाबले ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जहां करण जौहर की 'द बुल' की तैयारी में लगे हुए हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी किस्मत चमकाने के लिए कबीर खान और सूरज बड़जात्या भी साथ आए हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर खान और सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने बिग बजट फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया है। इसमें वह किसी और को नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) को कास्ट करने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म की घोषणा सूरज बड़जात्या और कबीर खान, सलमान खान के बर्थडे पर कर सकते हैं जो कि 27 दिसंबर को है। हालांकि प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन बॉलीवुड के इन तीनों दिग्गजों का साथ आना ही बड़े धमाके के लिए काफी है।

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) ने सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी मूवीज शामिल हैं। वहीं कबीर खान के साथ भी सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' बनाई थी जो कि सुपरहिट रही थी। हालांकि कबीर खान और सूरज बड़जात्या की इस बिग बजट मूवी को लेकर आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article