बॉलीवुड

Animal Worldwide Box Office Day 1: 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई 'एनिमल', चीटी की तरह मसला 'पठान' का रिकॉर्ड

Animal Worldwide Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दिया है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई भी कर डाली है। वैश्विक स्तर पर मूवी ने न केवल 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, बल्कि 'पठान' को भी पछाड़ दिया।

Image

'एनिमल' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Animal Worldwide Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था जो कि बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी साफ देखने को मिल रहा है। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) ने बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई के साथ ओपनिंग की है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर में भी धुआंधार कमाई करते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) को लेकर टी-सीरीज ने एक्स एकाउंट पर ट्वीट साझा किया, जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वैश्विक स्तर पर 116 करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें कि 'एनिमल' ने विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' संग क्लैश के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छाप लिये। इतना ही नहीं, मूवी को बिना किसी हॉलीडे के रिलीज किया गया था, उसके बाद भी रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'एनिमल' ने तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड

खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' (Animal) ने शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड भी तोड़कर रख दिया है। दरअसल, शाहरुख खान की 'पठान' ने 106 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी, जबकि 'एनिमल' का आंकड़ा 116 करोड़ रुपये नजर आया। बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर लोगों में खूब उत्साह है। इसकी कहानी के साथ-साथ एक्शन और डायलॉग भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article