Salman Khan-Anurag Kashyap Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) के चलते खबरों में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के साथ नई फिल्म साइन कर ली है, वो भी तब जब अनुराग के भाई अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) ने सलमान पर जमकर हमले बोले हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
सलमान खान अनुराग कश्यप संग करेंगे काम?
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह सलमान खान की एक अपकमिंग फिल्म है। एक Reddit पोस्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान ने एक नई फिल्म के लिए फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप से हाथ मिलाया है। दोनों के बीच के बॉबी देओल (Bobby Deol) ही मिडिएटर बने हैं। इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं क्योंकि अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप एक्टर सलमान खान और उनके परिवार पर इन दिनों कई आरोप लगा रहे हैं। इन सब के बीच अनुराग कश्यप और सलमान खान का साथ में फिल्म करना लोगों को पच नहीं रहा है। लेकिन आपको बता दें कि इस अपकमिंग फिल्म को लेकर अभी तक न सलमान खान ने कुछ बोला और न ही अनुराग कश्यप ने। लोगों को अभी इसकी अधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
'बैटल ऑफ गलवान' से करेंगे वापसी
अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh), अभिलाष चौधरी (Abhilash Chaudhary) और अंकुर भाटिया (Ankur Bhatia) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू (Colonel B. Santosh Babu) का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म से साथ सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी होगी। अनुराग कश्यप और सलमान खान की फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
