Salman Khan Share How Salim Khan Watch Sikandar Trailer: सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर( Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान की ये फिल्म कल रिलीज हो रही है। सिकंदर के लिए प्रचार-प्रसार भी खूब तेज किया जा रहा है। हाल ही में वह एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को याद किया और बताया कि जब ट्रेलर रिलीज हुआ उस दिन मेरे पिता सलीम खान भी मेरे साथ थे। सलमान खान अपने पिता के साथ ही ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गए थे। एक्टर ने बताया कि वह इसे देखना नहीं चाहते थे फिर ऐसे बात बनी
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सलमान खान ने सिकंदर के ट्रेलर के बारे में बात की और कहा कि फिल्म में बहुत कुछ है। अभिनेता ने कहा कि, "यह सिर्फ 3.5 मिनट का ट्रेलर है। जब आप 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म देखेंगे, तो आपको समझ में आएगा कि यह ट्रेलर कुछ भी नहीं था। हम ट्रेलर में सब कुछ नहीं डाल सकते। फिल्म में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपको पसंद आएंगी...एक एक्शन फिल्म के लिए, भावनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
जब उनसे ट्रेलर लॉन्च के लिए उनके पिता सलीम खान( Salim Khan) के थिएटर में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि यह कितनी बड़ी बात थी - मेरे पिता के लिए प्यार। उन्होंने जो सम्मान अर्जित किया है वह अभी भी कायम है और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि पिताजी वहां आए।
एक्टर ने बताया कि जिस दिन ट्रेलर लॉन्च होने वाला था हम सब लंच पर जा रहे थे, मेरे पापा ने पूछा कि कहा जा रहे हो तब मैंने कहा सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर तब वह बोले कि मैं भी साथ जाऊंगा। इवेंट के दौरान वह थिएटर में पीछे की तरफ बैठे थे जबकि वह हमेशा आगे बैठते थे। वह मीडिया का और पब्लिक का रिएक्शन देखना चाहते थे।
