बॉलीवुड

Sikandar फ्लॉप होते ही कम नहीं हुआ Salman Khan का स्वैग, हाई सिक्युरिटी के बीच पहुंचे एयरपोर्ट

Salman Khan Spotted: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' की वजह से सुर्खियों में बने हुआ हैं। अब कुछ समय पहले पेप्स ने उन्हे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जहां हाई सिक्युरिटी थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सलमान खान की लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो।

Image

salman khan spotted

Salman Khan Spotted: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेजर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में ईद के मौके पर सलमान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई लेकिन कमजोर कहानी के चलते मुंह के बल गिर गई। फिर एक बार भाईजान अपनी फिल्म से लोगों का दिल नहीं जीत पाए। इन सब के बीच कुछ देर पहले सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। भाईजान के फैंस और पेप्स उन्हे स्पॉट करने एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सलमान खान की वीडियो जहां वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी हाई सिक्युरिटी के बीच मुंबई एयरपोर्ट फ्लाइट पकड़ने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने अपने ब्रैंड 'बिंग ह्यूमन' की ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसी के साथ डेनिम पैंट और आँखों पर काला चश्मा लगाया हुआ था। हर बार की तरह सलमान खान कूल अंदाज में नजर आए। एक्टर के सवैग को वहां हर कोई खड़ा बस देखता रह गया। पेप्स उन्हे पोज देने के लिए रोकने लगे लेकिन वो सीधा एयरपोर्ट के अंदर चले गए। हालांकि सलमान ने पेप्स की तरफ सिर हिलाते हुए हैलो कहा। सोशल मीडिया पर सलमान खान ये वीडियो वायरल हो रही है।

सिकंदर (Sikandar) फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी सलमान खान का सवैग कम नहीं हुआ। अब तक फिल्म ने 108 करोड़ रुपए कमाए हैं। हाल ही में सनी देओल की 'जाट' और साउथ एक्टर अजित कुमार की फिल 'गुड बैड अग्ली' रिलीज हुई। इन दोनों फिल्म के चलते 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है। सलमान के साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article