Salman Khan New Look: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बन रही सलमान खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में इस में अब तक दो स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। अब इन सब के बीच सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई तस्वीर शेयर की है। सलमान खान की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। तो चलिए जानते हैं सलमान खान के नए लुक में क्या खास है।
सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इसी बीच सलमान खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नई तस्वीर शेयर की है। सलमान खान अपनी इस नई तस्वीलर में नजर लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान ने चश्मा लगा रखा है। सलमान खान का ये कूल लुक सोशल मीडिया पर आते छा गया है। सलमान खान के इस नए लुक को उनकी और अपूर्व लाखिया की अपकमिंग पिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है। सलमान खान की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए भाईजान पर प्यार लुटा रहे हैं।
ऐसा होगा सलमान खान का रोल
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान शहीद कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू (Colonel Bikumalla Santosh Babu) की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 में शुरू होगी। मेकर्स इसे 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जो दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होगा। सलमान खान के नए लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
