बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kiss Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर एक बार फिर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में अपनी फोटो पोस्ट की है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक्टर की लेटेस्ट फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
सलमान ने शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने कमरे के सोफे पर अंधेरे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की इस शर्टलेस तस्वीर में उनकी शानदार फिजिक दिखाई दे रही है। फोटो में एक्टर एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि ऐसा लग सकता है कि मैं चिल कर रहा हूं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। 57 साल की उम्र में सलमान की फिजिक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यूजर्स इस फोटो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में सलमान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सलमान की फोटो ने मचाया इंटरनेट पर बवाल
एक यूजर ने लिखा, भाईजान की तरह बॉडी बनना आज भी कई लोगों के लिए अंसभव है। दूसरे यूजर ने लिखा, 57 साल की उम्र में ऐसी बॉडी यकीन नहीं हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, टाइगर अभी जिंदा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना Yentamma हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस गाने में सलमान खान के साथ राम चरण कैमियो रोल में नजर आए। इस फिल्म को फहाद समजी ने डायरेक्ट किया है। किसी की भाई किसी की जान के अलावा सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों सुपरस्टार साथ में पठान में नजर आए थे। सलमान ने पठान में कैमियो रोल प्ले किया था।
