बॉलीवुड

Tiger 3: निगाहों से ही दुश्मन को खा जाएंगे Salman Khan, धाकड़ लुक शेयर कर बोले- रेडी हो जाओ

Salman Khan Shares Intense Look From Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने हाल ही में 'टाइगर 3' से अपना धांसू लुक साझा किया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट चौथे आसमान पर पहुंच गई है। इसे शेयर करते हुए सलमान खान ने फैंस को एक मैसेज भी दिया है।

Image

सलमान खान ने साझा किया 'टाइगर 3' से धाकड़ लुक

Salman Khan Shares Intense Look From Tiger 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। जल्द ही मूवी का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस भी टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि 'टाइगर 3' के ट्रेलर रिलीज से पहले सलमान खान ने अपना नया लुक साझा कर फैंस को सौगात दी है।

सलमान खान (Salman Khan) ने 'टाइगर 3' (Tiger 3) से जुड़ा अपना धाकड़ लुक साझा किया, जिसे देख कहा जा सकता है कि टाइगर निगाहों से ही अपने दुश्मनों को निगल जाएगा। इस लुक को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "टाइगर आ रहा है 16 अक्टूबर को टाइगर 3 का ट्रेलर लेकर। रेडी हो जाओ, 'टाइगर 3' के ट्रेलर रिलीज में 5 ही दिन बाकी है। 'टाइगर 3' दिवाली पर सिनेमा में धूम मचाने आ रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।" खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले साझा किये गए इस पोस्टर को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

'टाइगर 3' का धाकड़ पोस्टर देख फैंस भी हुए एक्साइटेड

बता दें कि ससलमान खान (Salman Khan) का 'टाइगर 3' (Tiger 3) से जुड़ा पोस्टर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुणी हो गई है। एक यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, "टाइगर 3' 2000 करोड़ कमाने वाली है।" वहीं दूसरे यूजर ने सलमान खान के डायलॉग को रिक्रिएट करते हुए लिखा, "जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।" बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article