बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की Jawan ने तोड़ा करण जौहर की आइकोनिक फिल्मों का रिकॉर्ड, 25 साल बाद रचा ये इतिहास

Jawan Beats 25 year Record: अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है की शाहरुख खान की जवान अब सबसे ज्यादा देखि गई फिल्म की लिस्ट में टॉप पर है। एक्टर ने करण जौहर की दो फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Jawan Beat Record of Kuch Kuch Hota Hai and DDLJ

Jawan Beats 25 year Record: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में एक्टर ने साल में दूसरी बार हिट फिल्म देकर सभी के चारों खाने चित कर दिए हैं। जवान फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर ली है। इसी के साथ शाहरुख ने करण जौहर की डायरेक्टेड दो फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये रिकॉर्ड है क्या और कौन सी फिल्मों का है।

इसी साल 2023 के 7 सितंबर को जवान (Jawan) बड़े परदे पर रिलीज हुई जिसे एटली ने डायरेक्ट की थी। इसी के साथ ज्यादा देखि गई फिल्म में जवान का नाम सबसे उपर आ गया है। ऐसे में फिल्म ने करण जौहर की दो मोस्ट फेवरेट फिल्म्स कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को धोबी पछाड़ दे दिया है। जानकरी के लिए बता दें की पठान 3.49 करोड़ की फ़ुटफ़ॉल थी, और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (Dilwale Dulhaniya Le Jaenge) (4.8 करोड़) और कुछ कुछ होता है (3.57 करोड़) के बाद सिनेमाघरों में उनकी तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।

शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। ऐसे में बीते दिन एक्टर की सिक्योरिटी भी बड़ा दी गई ही, क्यूंकि शाहरुख को जान से मारने की धमकी मिली है। अब जल्द ही शाहरुख खान अगली फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article