बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का ट्रेलर आते ही Salman Khan को सताया फ्लॉप होने का डर, कहा- 'बिल मुझपर ही फटेगा'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 09:13 AM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इसी महीने ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का ट्रेलर बीते दिन रिलीज कर दिया गया है। हालांकि ट्रेलर को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं।

Image

Salman Khan movie kisi ka bhai kisi ki jaan

KEY HIGHLIGHTS
  • 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
  • फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल की रिलीज कर दी जाएगी।
  • सलमान को सताई 'किसी का भाई किसी का जान' के फ्लॉप होने की चिंता।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) इसी महीने ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले 10 अप्रैल को 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस के हाथ निराशा लगी है। सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी 90 के दशक की घिसी-पिटी बॉलीवुड फिल्म की तरह लग रही है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने मूवी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने साफ कर दिया कि अगर बॉक्स ऑफिस पर मूवी फेल हो जाएगी तो इसका पूरा बिल उनपर ही फटने वाला है। सलमान खान का यह बयान सुमकर सोशल मीडिया पर भी फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

फरहाद सामजी डुबाएंगे सलमान की नैया

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान की तारीफ करते हुए फरहाद सामजी ने कहा, 'सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका शायद आप को मिल जाए, लेकिन वो लोग किस्मत वाले होते हैं, जिन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलता है।' इसपर मजाक करते हुए सलमान खान जवाब देते हैं, 'अगर फिल्म नहीं चलेगी तो इसका पूरा बिल भी सलमाम पर ही फटेगा, लोग कहेंगे इसकी वजह से ही मूवी नहीं चली।' सलमान खान का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस का मानना है कि 'भाईजान' को अभी से भी फिल्म के फ्लॉप होने का डर सता रहा है।

नहीं पसंद आया मूवी का ट्रेलर

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के हाथ निराशा लगी है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि सलमान खान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर फेल होने वाली है क्योंकि इसमें कुछ नया नहीं है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article