बॉलीवुड

Salman Khan Security Breach: ईशा छाबड़ा ने पुलिस पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा, बढ़ेगी भाईजान की सिक्योरिटी

Salman Khan Security Breach: अभिनेता सलमान खान के घर में बीते दिनों दो लोगों ने चोरीछुपे घुसने की कोशिश की, जिनमें से एक ईशा छाबरिया नाम की महिला भी थी। इस महिला ने सलमान खान के सुरक्षाकर्मियों को झूठ बोला कि भाईजान ने उसे खूद बुलाया है लेकिन सलमान खान के नौकर को शक हो गया, जिसके बाद ये बिल्डिंग से भाग खड़ी हुई।

Image

Salman Khan Isha Chabra

Salman Khan Security Breach: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर में 20 और 21 मई को दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी। इनमें से ईशा छाबरिया नाम की एक महिला है, जिससे पुलिस ने पूछताछ की है। ईशा ने पुलिस पूछताछ में जानकारी दी है कि उसने झूठ बोलकर सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी और जैसे ही वो पकड़ी गई, वैसे ही उसने वहां से भागने में समझदारी समझी।

ईशा छाबरिया से हुई पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार ईशा छाबरिया ने 21 तारीख की रात को सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की थी। ईशा ने सुरक्षाकर्मियों को बोला कि वो उसी बिल्डिंग में रहती है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। ईशा ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि सलमान खान ने उन्हें खुद घर पर बुलाया है, जिसके बाद उसे अंदर जाने की अनुमति मिल गई। जब ईशा ने सलमान खान के घर की घंटी बजाई और नौकर को झांसा देने की कोशिश की तो उसे शक हो गया। नौकर ने सलमान से कॉल पर बात की, जिसके बाद ईशा की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद ईशा वहां से भाग निकली।

मुंबई के खार इलाके से गिरफ्तार हुई ईशा

भले ही रात में ईशा सलमान खान के घर से भाग गई हो लेकिन उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ईशा की तलाश जारी की और जल्द ही उसे खार इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

सलमान की सुरक्षा के लिए की जाएंगी नई तैयारियां

मिली जानकारी के अनुसार, आज ईशा छाबरिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा और सलमान खान की सुरक्षा के इंतजाम और भी पुख्ता किए जाएंगे। अब बिना परिचय दिए कोई भी सलमान खान की बिल्डिंग में एंट्री नहीं ले पाएगा। पुलिस भाईजान की सुरक्षा में हुई चूक के बाद चौकन्नी हो गई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article