Exclusive Interview Salman khan-Rashmika Mandanna: सलमान खान-रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर( Sikandar) पर जनता नजरें गड़ाए बैठी है। कल रविवार को सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए सलमान खान की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में सलमान खान अपनी हीरोइन रश्मिका मंदाना के साथ इंटरव्यू देते नजर आए। ज़ूम के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने सिकंदर से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सलमान खान ने साजिद नादियाडवाला की इस फिल्म के लिए क्यों हां भरी से लेकर रश्मिका के साथ रोमांस करने तक सभी बातों पर चर्चा करते दिखाई दिए। सलमान खान ने बड़ा ही दिलचस्प किस्सा सुनाया जब वह इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना की रील देख रहे थे.
सलमान खान( Salman Khan) ने बताया कि एक दिन वह इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉल कर रहे थे तब उन्हें रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की रील नजर आई, उन्होंने अपने बहनोई आयुष शर्मा ( Ayush Sharma) से कहा कि ये लड़की कौन है बहुत फेमस हो रही है। इसे तुम अपनी फिल्म अंतिम के लिए बात कर लो, तब आयुष ने कहा कि आप इसे जानते भी हैं कौन है ये, सलमान ने कहा नहीं। तब आयुष ने कहा कि ये वो काम कर रही है जो आपने इंडस्ट्री में 40 साल में किया है। वह आपसे ही सीखकर आगे बढ़ रही है। तब पता चला था रश्मिका मंदाना कितनी बड़ी स्टार है।
इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने भी सलमान खान के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया उन्होंने बताया कि सलमान खान सेट पर बहुत कंफरटेबल फील करवाते हैं, उनके साथ काम करने में भी बहुत मजा आता है। रश्मिका मंदाना ने सिकंदर के बारे में बात करते हुए बताया कि यह बाकि फिल्मों से बहुत अलग है इसमें गुस्सा,प्यार, लड़ाई सबकुछ है।
