बॉलीवुड

हाथ में फ्रैक्चर पांव में प्लास्टर, एक्सीडेंट से बुरी तरह चोटिल हुई पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ श्वेता रोहिरा

Pulkit Smarat Ex Wife Shweta Rohira Accident: श्वेता ने एक्सीडेंट की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पहली में वह बुरी तरह से चोटिल हैं। उनके होंठ पर पट्टी बंधी हुई है और हाथ-पाँव पर प्लास्टर लगा हुआ है। आइए बताते हैं उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ।

Image

Pulkit Smarat Ex Wife Shweta Rohira Accident

Pulkit Smarat Ex Wife Shweta Rohira Accident: सलमान खान( Salman khan) की राखी बहन और पुलकित सम्राट ( Pulkit Samarat) की पूर्व पत्नी श्वेता रोहिरा ( Shweta Rohira) का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर अपड़ेट शेयर करते हुए श्वेता ने अस्पताल बेड से तस्वीर शेयर की है। अस्पताल के बेड पर लेटे हुए उनके हाथों में प्लास्टर देखा जा सकता है। उनके होंठ पर पट्टी लगी हुई है और हाथ पाँव पर प्लास्टर बंधा हुआ है। इसे शेयर करते हुए श्वेता ने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। आइए बताते हैं उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ।

श्वेता ने एक्सीडेंट की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पहली में वह बुरी तरह से चोटिल हैं। उनके होंठ पर पट्टी बंधी हुई है और हाथ-पाँव पर प्लास्टर लगा हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट में एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसकी शुरुआत में लिखा है "ज़िंदगी आश्चर्यों से भरी है, है न? एक पल, आप कल हो न हो गुनगुना रहे होते हैं और अपने दिन को संभालने की योजना बना रहे होते हैं। अगले ही पल, ज़िंदगी यह कहने का फ़ैसला करती है, मेरी चाय पकड़ो,और आपके लिए एक बाइक भेज देती है।

उन्होंने आगे बताया, मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन मैं चलते-चलते उड़ने लगी और सीधे बेड पर आकार आराम करने लगी । टूटी हुई हड्डियाँ, चोटें और बिस्तर पर अंतहीन घंटे - यह मेरी टू-डू लिस्ट में नहीं था। लेकिन हे, शायद ब्रह्मांड ने सोचा कि मुझे धैर्य का पाठ पढ़ाने की ज़रूरत है या बस यह चाहता था कि मैं अस्पताल के नाटक के साथ अपने खुद के मिनी-सोप ओपेरा में अभिनय करूँ।उनकी इस पोस्ट पर फैंस चिंता जता रहे हैं और जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article