बॉलीवुड

बंद डब्बे से बाहर निकली Salman Khan की Dancing Daddy!! इस हीरो ने मारी बाजी

Abhishek sign Dancing Daddy: बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) स्टारर मूवी डांसिंग डैडी बंद डब्बे से बाहर निकल आई है। पहले इस मूवी में सलमान खान दिखाई देने वाले थे लेकिन अब रेमो डिसूजा इसे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ शुरू करने वाले हैं।

Image

Abhishek Bachchan in Dancing Daddy

Abhishek sign Dancing Daddy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कुछ साल पहले डांसिंग डैडी नाम की एक मूवी शुरू करने वाले थे, जिसका डायरेक्शन रेमो डिसूजा के हाथों में था। रेमो डिसूजा एक ऐसे पिता की कहानी दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे, जो अपनी बेटी का सपना पूरा करने के लिए जमाने से लड़ जाता है। हालांकि सलमान खान उस वक्त रेस 3 शुरू करने के मूड में थे, जिस कारण यह मूवी रुक गई और रेमो रेस 3 का डायरेक्शन करने में बिजी हो गए। रेमो डिसूजा की ये मूवी ऐसी रुकी कि अब तक ठंडे बस्ते से बाहर नहीं निकल पायी लेकिन अब रेमो ने इसे दोबारा फ्लोर पर लाने का फैसला कर लिया है। खबरों की मानें तो रेमो ने डांसिंग डैडी नाम की फिल्म शुरू करने का मन बना लिया है और एक बड़े अभिनेता से इसके लिए हाथ भी मिलाया है। (इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan ने सरेआम लगाई पति Abhishek को फटकार, बेटी आराध्या ने किया बीच-बचाव)

रेमो डिसूजा की डांसिंग डैडी में दिखेंगे अभिषेक बच्चन:

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रेमो डिसूजा ने अपनी फिल्म डांसिंग डैडी की कहानी अभिषेक बच्चन को सुनाई है। अभिषेक बच्चन को यह कहानी काफी पसंद आयी है, जिस कारण उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। अभिषेक बच्चन करियर के इस पड़ाव पर शानदार फिल्में किरदार निभाना चाहते हैं, जो लोगों को सालों साल याद रहें। रेमो की फिल्म का ये किरदार उन्हें काफी पसंद आया है, जिस कारण उन्होंने इसे साइन करने का फैसला लिया है।

डांसिंग डैडी में अहम किरदार निभा सकती हैं नोरा फतेही

अदाकारा नोरा फतेही फिल्म डांसिंग डैडी में अहम किरदार प्ले कर सकती हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने डांसिंग डैडी के लिए अभिषेक बच्चन के साथ हाथ मिला लिया है। नोरा फतेही डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article