बॉलीवुड

VFX का कमाल नहीं, एकदम असली है Salman Khan की बॉडी, शर्ट उतारकर दिखाया सबूत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 10:29 AM IST

Salman Khan Body: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिटनेस का रोल मॉडल समझा जाता है। हालांकि उनकी कई फिल्मों में फेक बॉडी VFX की मदद से दिखाई जाती है। जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। इस बीच कल किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने शर्ट उतारकर बॉडी दिखाई है।

Image

Salman Khan opens his shirt

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने शर्ट के बटन खोलकर दिखाई अपनी बॉडी।
  • एक्टर की फिटनेस देख हेटर्स की बोलती बंद हो गई है।
  • सलमान खान की VFX की बॉडी बोलकर ट्रोल किया जाता है।

Salman Khan Body: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को फिटनेस का रोल मॉडल समझा जाता है। इस उम्र में भी एक्टर अपने आप को काफी फिट रखते हैं और वर्कऑउट पर काफी ध्यान देते हैं। हालांकि उनकी कई फिल्मों में फेक बॉडी VFX की मदद से दिखाई जाती है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। इस बीच कल किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने शर्ट उतारकर बॉडी दिखाई है। सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर बीते दिन 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया है, वहीं फिल्म इसी महीने ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। इस बीच ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में सलमान खान अपनी शर्ट के बटन खोलते नजर आ रहे हैं। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान ने की हेटर्स की बोलती बंद

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में 'भाईजान' अपनी शर्ट उतारते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में सलमान खान अपनी शर्ट के बटन खोलकर अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। इसपर फैंस का भी दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'जो लोग VFX वाली बॉडी बोलकर ट्रोल करते हैं, उनको ये देखने की सख्त जरूरत है।' एक और यूजर ने लिखा, 'भाईजान ने इस उम्र में भी ऐसी बॉडी मेंटेन की है, काबिले तारीफ है।' हालांकि इस बीच कई यूजर्स सलमान का मजाक उड़ाते भी दिख रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, 'इन लोगों को प्रमोशन करने के लिए क्या क्या करना पड़ता है।'

ट्रेलर के बाद ट्रोल हुए सलमान खान

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को फैंस के काफी औसत रिव्यू मिल रहे हैं। सलमान की फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का मानना है कि यह 90 के दशक की घिसी-पिटी एक्शन फिल्म लग रही है। फिल्म के ट्रेलर से फैंस काफी निराश हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article