बॉलीवुड

ईद से पहले ही सिकंदर से सामने आया सलमान खान का नया लुक, तलवार पकड़े भाईजान ने दिखाए तेवर

एक साल के ब्रेक के बाद अब सलमान खान ईद पर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में भाईजान का दमदार रोल देखने को मिल रहा है।

Image

Sikandar

सलमान खान की फिल्म सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब बस कुछ ही दिनों के बाद फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। हाल ही में फिल्म से भाईजान का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जो जमकर वायरल हो रहा है। एक्शन फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। हालांकि निर्माताओं ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अब उन्होंने पुष्टि की है कि यह 30 मार्च को रिलीज होगी।

सिकंदर फिल्म में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म भाईजान खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने वाले हैं। 19 मार्च यानी बुधवार को सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मिलते हैं। सिकंदर।" अब इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

टाइगर-3 भी हुई थी रविवार को रिलीज

2023 में दो बड़ी फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर-3' की एवरेज कमाई के बाद सलमान खान ने फिल्मी पर्दे पर आने के लिए एक साल का ब्रेक लिया। अब ऐसा लगता है कि सिकंदर से भाईजान धमाल करने वाले हैं। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए एक अलग दिन चुना है। एक्टर की 2023 की फिल्म टाइगर 3 भी रविवार को रिलीज हुई थी। अब सिकंदर भी रविवार को ही रिलीज हो रही है।

फैंस को है ट्रेलर का इंतजार

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी नजर आने वाली है। इस फिल्म से कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा की मेकर्स कब ट्रेलर रिलीज करते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article