बॉलीवुड

'बैटल ऑफ गलवान' पर छाए काले बादल... बंद हो सकती है सलमान खान की वॉर मूवी!!

Battle Of Galwan to get shelved: सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle Of Galwan Movie) पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं क्योंकि भारतीय सेना ने इस फिल्म के विषय पर चिंता जाहिर की है। माना जा रहा है कि अगर भारतीय सेना फिल्म के लिए हरी झंडी नहीं देती है तो इसके बंद होने की भी नौबत आ सकती है।

Image

Image Source: Salman Khan Production

Battle Of Galwan to get shelved: सिकंदर के खराब प्रदर्शन के बाद सलमान खान ने बहुत सोच-समझकर बैटल ऑफ गलवान का चुनाव किया था। सलमान खान रियल लाइफ कहानी को पर्दे पर पेश करके बॉक्स ऑफिस पर वापसी करना चाह रहे थे लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनके इस प्लान पर ग्रहण लग गया है। असल में ये सुनने में आ रहा है कि सलमान खान स्टारर बैटल ऑफ गलवान बंद हो सकती है क्योंकि इसके विषय को सेना की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है। अगर सेना इस फिल्म की कहानी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाती है तो भाईजान को इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डालना पड़ सकता है।

इनसाइड बॉक्स ऑफिस नाम के एक पोर्टल ने ये दावा किया है कि सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को की काहनी भारत-चीन के बीच हुए 2020 विवाद के आसपास घूमेगी। साल 2020 में भारत-चीन के बीच के बीच एक हिंसक झड़प हुई थी। भारतीय सेना को ऐसा लगता है कि ये मुद्दा काफी सेंसेटिव है, जिस कारण उन्होंने अभी तक फिल्म को हरी झंडी नहीं दी है। सलमान खान इस मुद्दे पर आर्मी के साथ बात कर रहे हैं। अगर सेना इसको बनाने के लिए हरी झंडी नहीं देती है तो भाईजान के सामने बड़ी मुसीबत आकर खड़ी हो जाएगी।

अगर आर्मी ने नहीं दी भाईजान को इजाजत को क्या होगा

जब से ये खबर सामने आई है कि भारती आर्मी अभी बैटल ऑफ गलवान को हरी झंडी देने पर विचार कर रही है तब से भाईजान के फैंस चिंतित हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर आर्मी भाईजान को इजाजत नहीं देती है तो क्या होगा। भाईजान के सभी फैंस को हम बता दें कि अगर भाईजान की मूवी को आर्मी की तरफ से इजाजत नहीं मिलती है तो मेकर्स को इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालना पड़ेगा या फिर इसकी कहानी में फिक्शन का तड़का लगाना होगा। अगर मेकर्स फिक्शनल स्टोरी बनाते हैं तो भी कहानी में काफी बदलाव करने पड़ेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि भाईजान के कमबैक प्रोजेक्ट का क्या होगा?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article