बॉलीवुड

सलमान खान के चेहरे पर दिखी टेंशन, लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोले- 'किसने शेर को परेशान...'

Salman Khan Spotted: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में स्पॉट किया गया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग सलमान खान से सवाल पूछ रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है क्या है पूरा मामला...

Image

pic credit-zoom tv

Salman Khan spotted: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान, महाभारत फेम पंकज धीर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। सलमान ने अपने दोस्त पंकज को नम आंखों से विदाई दी। उन्हें देखकर साफ पता चल रहा था कि पंकज की मौत से सलमान को तगड़ा झटका लगा है। इस बीच सलमान खान को एक बार फिर से पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

सलमान खान के चेहरे पर दिखी टेंशन

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अपनी गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीली कैजुअल शर्ट पहनी थी। गौरतलब है कि सलमान खान जो कि हमेशा की तरह हल्के-फुल्के मूड में रहते हैं आज एकदम सीरियस अंदाज में नजर आए। सलमान बिग बॉस 19 के सेट के बाहर और बाद में एयरपोर्ट पर गंभीर दिखे। इससे फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि सेट पर कुछ ऐसा हुआ होगा जिसने सुपरस्टार को परेशान किया। वहीं लोगों का ये मानना है कि पंकज धीर की मौत से सलमान काफी दुखी है। कई लोग ये दावा कर रहे हैं कि सलमान खान, बिग बॉस के घर में सभी लोगों की क्लास लगाई है। अब ये तो वीकेंड का वार पर पता चलेगा कि आखिर सलमान ने सभी लोगों से क्या कहा। वहीं एक यूजर ने क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, 'किसने परेशान कर दिया भाईजान को।' मालूम हो कि हर वीकेंड का वार पर सलमान खान किसी न किसी कंटेस्टेंट को गलत गेम खेलने और बदतमीजी करने के लिए डांट लगाते हैं। शनिवर और रविवार वाले दिन शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिलता है।

सलमान खान इस मूवी में आएंगे नजर

सलमान खान की कई अपकमिंग फिल्में पाइपलाइन में हैं। इस लिस्ट में बैटल ऑफ गलवान का नाम शामिल है। यह फिल्म गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गालवान' में एक देशभक्ति वाला गाना होगा। जो भारतीय सेना को समर्पित होगा। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस समय मुंबई में इस देशभक्ति वाले गाने की शूटिंग कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article