सलमान खान सबसे बड़े बॉलीवुड सुपरस्टारों में से एक हैं। एक्टर ने सिनेमा जगत को कई हिट फिल्में दी है। एक्टर 59 साल के हो गए हैं, लेकिन अभी-भी फिल्मों में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइन है। सलमान खान ने 1988 में ‘Biwi Ho To Aisi’ से करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में सलमान खान द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बने थे। इस शो के दौरान एक्टर ने कई बड़े खुलासे किए है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या-क्या कहा है।
सलमान खान ने कई गंभीर स्थितियों के साथ जीने और काम करने के बारे में बात की। जिसमें ट्राइजेमिनल न्यूरलजिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन शामिल है। शारीरिक रूप से थकावट के बावजूद, सलमान ने बताया कि वह फ्रैक्चर पसलियों और अत्यधिक दर्द से जूझते हुए भी फिल्म में कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं।
रोजाना की हड्डियां तुड़वा रहे हैं
सलमान खान ने कहा, "हम ये जो रोजाना की हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गई हैं, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के साथ काम कर रहे हैं, एन्यूरिज्म है ब्रेन में उसके इलाज का काम कर रहे हैं। एवी मालफॉर्मेशन है, उसके इलाज चल रहा है। ये सब मेरी ज़िंदगी में चल रहा है और जहां उनका मूड खराब हो गया, वो आधा हमारा लेके चला गया। ये छोटी उम्र में होता तो ठीक था, फिर से काम लेते। अब वापस से।"
इस फिल्म में नजर आए थे भाईजान
सलमान खान को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर, प्रतीक, स्मिता पाटिल और किशोर भी नजर आए थे। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
