बॉलीवुड

Salman Khan को देखकर दौड़ा चला आया 'लिटिल फैन', भाईजान ने बॉडीगार्ड्स को साइड कर लगाया गले

Salman hugging a child at airport: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्चे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जब यह बच्चा उनकी तरफ भागकर आ गया। भाईजान ने बॉडीगार्ड्स को साइड करके इस बच्चे को गले लगा लिया।

Image

Salman Hugged little boy

Salman hugging a child at airport: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं। भाईजान को करीब से जानने वाले कहते हैं कि उनके अंदर एक बच्चा है, जो बच्चों से मिलकर बाहर निकल आता है। इसका एक नमूना फैंस को हाल ही में मिला जब सलमान खान एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान सलमान खान का एक लिटिल फैन उनकी तरफ भागकर आया, जिसे उन्होंने गले लगा लिया। सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई भाईजान की तारीफ कर रहा है।

Salman Khan ने एयरपोर्ट पर बच्चे को लगाया गले

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक लिटिल फैन वहीं पर मौजूद था। इस लिटिल फैन ने जब सलमान खान को एयरपोर्ट पर देखा तो वो भागता हुआ उनकी तरफ बढ़ने लगा। सलमान खान के बॉडीगार्ड्स की नजर उस पर नहीं पड़ी लेकिन भाईजान ने उसे देख लिया। भाईजान ने उसे न केवल गले लगाया बल्कि उसके गाल पर हाथ लगाकर उसके चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी। भाईजान की दरियादिली देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप सलमान खान का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

जल्द Tiger 3 में दिखाई देंगे Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही यशराज बैनर की टाइगर 3 में दिखाई देंगे। इस फिल्म पर आदित्य चोपड़ा ने पानी की तरह पैसा बहाया है। बताया जा रहा है कि यशराज बैनर ने सलमान खान-शाहरुख खान का एक्शन सीक्वेंस बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है, जिसे देखकर फैंस तालियां बजाते नहीं थकेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article