बॉलीवुड

Salman Khan के घर गोलियां चलाने वाले मामले में मुंबई पुलिस को मिली कामयाबी, दोनों शूटर हुए गिरफ्तार

Salman Khan Residence Firing Accused Arrested: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर चलाई गई गोलियां मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने दोनों शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Image

Salman Khan Residence Firing Accused Arrested

Salman Khan Residence Firing Accused Arrested: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं, 14 अप्रैल की सुबह एक्टर के घर के बाहर दो शूटर ने गोलियां दागी। ऐसे में यह जान वहां दहशत का माहोल बन गया और मुंबई पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी। साथ इस घटना की जिम्मेदारी खुद लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली जिन्होंने पहले भी सलमान को मारने की धमकी दी थी। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस के हाथों पर बड़ी कमायाबी लगी है। दोनों शूटर को पकड़ लिया गया है पुलिस द्वारा, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।

14 अप्रैल की सुबह सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार के लिए भयानक सुबह बन गई, दो अनजान शूटर ने घर की दीवारों पर गोलियां चलाई। ऐसे में यह खबर सुन फैंस एक्टर की सुरक्षा के लिए चिंता करने लगे। मुंबई पुलिस लगातार दो शूटर की तलाशी में लगी हुई थी, लेकिन अब यह मेहनत रंग ला गई है। दरअसल सलमान खान के घर फायरिंग मामले में शामिल दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच, मुंबई ने गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही अब उन्हे मुंबई लाया जा रहा है और कोर्ट में पेशी कराई जाएगी। इसी के पुलिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हमलावर कई महीनों पहले मुंबई आए थे और पनवेल इलाके पर घर किराए पर लिया। काफी समय तक दोनों ने घर की रेकी की और घटना को अंजाम दिया। साथ ही अब मुंबई के सीएम ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हे आश्वाशन दिया है की उन्हे पूरा सहयोग मिलेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article