बॉलीवुड

Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मुंबई लेकर पहुंची पुलिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 12:33 PM IST

Salman Khan Firing Case Update: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को लेकर पुलिस अब मुंबई पहुंच गई है। अब इस मामले में क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ करने वाली है।

Image

Instagram

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले पर पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस केस के मुख्य आरोपी काफी समय से पुलिस की पहुंच से दूर थे, लेकिन अब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों ही आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। कल रात हुई इस गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपने की का काम चल रहा था। सलमान खान के केस से जुड़े दोनों ही आरोपियों अब मुंबई पहुंच गए हैं।

मुंबई लाए गए शूटर

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले ने सभी को हैरान कर दिया था। इस हमले के बाद से सलमान खान के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। अब इसी सलमान खान के घर पर हमला करने वालें दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सलमान खान के केस से जुड़े इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करने वाली है। अब देखना होगा इस केस में और किसका नाम सामने आता है।

अनमोल बिश्नोई ने ली थी जिम्मेदारी

सलमान खान के घर पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। जिसके बाद से माना जा रहा था कि सलमान खान के घर पर हमला करने वाले लोग लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के हो सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article